सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) क्या होता है?
- आप हर महीने एक निश्चित राशि के लिए क्रिप्टो खरीद सकते हैं।
- आप मार्किट के उतार-चढ़ाव के दौरान क्रिप्टो खरीदना जारी रखेंगे।
- SIP आपको रुपी कॉस्ट एवरेजिंग (नियमित अंतराल पर एक निश्चित राशि का निवेश, भले ही मार्किट ऊपर या नीचे जा रहा हो) के माध्यम से अपने लाभ को कम करने में मदद करता है।
- SIP को लंबी अवधि के लिए एक अच्छी निवेश रणनीति माना जाता है।
मैं CoinSwitch पर सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) कैसे शुरू करूं?
CoinSwitch पर SIP बनाने के लिए, नीचे दिया गया video देखें या इन सरल चरणों का पालन करें:
- कॉइन पेज खोलें, "Buy" पर क्लिक करें और राशि दर्ज करें।
- ऑर्डर प्रकार को "SIP" के रूप में चुनें और SIP दोहराने की तारीख निर्धारित करें (वह तारीख जिस पर आप अपने SIP ऑर्डर को हर महीने निष्पादित करना चाहते हैं)।
- "SIP" पर क्लिक करें, विवरण जांचें, और "Buy SIP" पर क्लिक करें।
मैं किन कॉइन के लिए SIP बना सकता हूँ?
आप CoinSwitch पर सूचीबद्ध सभी क्रिप्टो पर SIP बना सकते हैं।
क्या SIP के लिए कोई न्यूनतम और अधिकतम सीमा है?
SIP ऑर्डर के लिए, न्यूनतम राशि 100 INR है और अधिकतम राशि 2,50,000 INR है।
क्या SIP की किस्त (instalment) सीधे मेरे बैंक खाते से काटी जा सकती है?
- SIP किस्त सीधे आपके बैंक खाते से नहीं काटी जा सकती है।
- आपके CoinSwitch वॉलेट से किश्तें काट ली जायेगी।
- सुनिश्चित करें कि आपके वॉलेट में पर्याप्त (sufficient) धनराशि है।
क्या SIP बनाने के बाद इसमें बदलाव किया जा सकता है?
- आप अपने SIP को एक बार बन जाने के बाद बदल नहीं सकते हैं।
- आपको इसे डिलीट करना होगा और एक नई SIP बनानी होगी।
मैं अपना SIP कैसे रद्द कर सकता हूँ?
अपना SIP रद्द करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें।
- "Portfolio" पेज खोलें, और "Orders" पर टैप करें।
- उस SIP ऑर्डर को चुनें जिसे आप रद्द करना चाहते हैं।
- "View Details" पर क्लिक करें।
- "Cancel" चुनें।
- "Yes, Cancel" पर क्लिक करें।
मैं अपना SIP को कैसे रोक सकता हूं?
अपना SIP रोकने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें।
- "Potfolio" पेज पर जाएं और "Orders" पर क्लिक करें।
- उस सक्रिय SIP आर्डर का सेलेक्ट करें जिसे आप रोकना चाहते हैं।
- "View Details" पर क्लिक करें।]
- "Pause SIP" चुनें।
- "Yes, Pause" पर क्लिक करें।
मैं अपने रुके हुए SIP को दोबारा कैसे शुरू कर सकता हूं?
अपने रुके हुए SIP को फिर से शुरू करने के लिए, नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें।
- "Porfolio" पेज पर जाएं और "Orders" पर क्लिक करें।
- वह SIP चुनें जिसे आप फिर से शुरू करना चाहते हैं।
- उस SIP ऑर्डर को सेलेक्ट करें और "View Details" पर क्लिक करें।
- "Activate SIP" चुनें।
- "Yes, Activate" पर क्लिक करें।
क्या मैं एक कॉइन पर कई SIP बना सकता हूं?
आप एक कॉइन पर कई SIP बना सकते हैं।
क्या मैं साप्ताहिक या दैनिक SIP बना सकता हूं?
- हम मासिक SIP की अनुमति देते हैं।
- हालाँकि, आप अपनी दैनिक या साप्ताहिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक कॉइन पर कई SIP बना सकते हैं।
- उदाहरण के लिए, यदि आप हर दो सप्ताह में खरीदारी की योजना या बाइंग प्लान सेट करना चाहते हैं, तो आप एक ही कॉइन पर हर महीने की 1 और 15 तारीख को अलग-अलग SIP बना सकते हैं।
क्या SIP सभी डिवाइस पर उपलब्ध होगा?
हाँ, यह सुविधा सभी Android और iOS उपकरणों पर उपलब्ध होगी।
SIP के लिए मेरे पैसे कैसे कटेंगे?
आपके CoinSwitch wallet से आपकी SIP राशि काट ली जाएगी।
मेरा SIP रिपीट डेट पर किस समय एग्ज़ीक्यूट (execute) होता है?
चुनी गई रिपीट डेट पर सुबह 6 बजे आपका SIP किया जाएगा।
अगर पर्याप्त रकम न होने के कारण मेरा SIP असफल हो जाता है, तो क्या मुझसे कोई शुल्क या जुर्माना लिया जाएगा?
- चूकी हुई किस्त के मामले में आपसे कोई शुल्क या जुर्माना नहीं लिया जाएगा।
- SIP का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए, हमारा सुझाव है कि आप कोई भी किश्त न चूकें।
SIP कब समाप्त होता है?
आपका SIP समाप्त हो जाएगा जब:
- आप आदेश विराम (pause) दें
- आप आदेश रद्द करें
- आप लगातार तीन भुगतान चूक जाते हैं