मैं अपना पैसा कैसे निकालूं?
आप नीचे दिये गए video में यह देख सकते हैं कि CoinSwitch app पर INR में धनराशि कैसे withdraw कर सकते हैं।
आप अपने CoinSwitch अकाउंट से जुड़े बैंक अकाउंट में धनराशि Transfer कर सकते हैं।
चरण 1: Portfolio पेज पर जाएं और अपने Wallet (कुल शेष राशि) पर क्लिक करें।
चरण 2: WITHDRAW पर क्लिक करें।
चरण 3: वह राशि दर्ज करें जिसे आप निकालना चाहते हैं (इसकी सीमा न्यूनतम INR 100 और अधिकतम INR 2,00,000 है)। WITHDRAW पर क्लिक करें।
चरण 4: ऐप उस अकाउंट को दिखाता है जिसमें पैसे भेजे जाएंगे। कृपया जाँचें और इसकी पुष्टि करें।
चरण 5: निकासी को मंजूरी देने के लिए अपना PIN दर्ज करें।
चरण 6: आपको अपनी पंजीकृत (registered) ईमेल ID पर OTP प्राप्त होगा। लेन-देन की पुष्टि करने के लिए कृपया इसे दर्ज करें।
चरण 7: एक बार निकासी पूरी हो जाने के बाद, कुछ ही मिनटों में आपके बैंक अकाउंट में राशि रिफ्लेक्ट हो जानी चाहिए।
क्या निकासी पर कोई न्यूनतम/अधिकतम सीमा है?
आप एक दिन में INR 100 से INR 2,00,000 के बीच निकाल सकते हैं। यह एक या कई लेनदेन में किया जा सकता है।
क्या निकासी के लिए कोई शुल्क लगता है?
CoinSwitch पर, हम INR विड्रॉ या निकासी के लिए कोई शुल्क नहीं लेते हैं।
मेरे पैसे किस अकाउंट में भेजे (sent/withdraw) जाएंगे?
विड्रॉ किये गए धन को उस बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा जिसे आपने अपने CoinSwitch अकाउंट से जोड़ा है।